Aadhaar App: अब कहीं भी ना दें आधार कार्ड की कॉपी, चेहरा ही काफी ! केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया ?
New Aadhaar App Launch: अब होटल, एयरपोर्ट या ट्रेन में चेक इन करते वक्त आपसे आधार कार्ड मांगा जाता है, तो आप आधार कार्ड की हार्ड कॉपी ना दें। (New Aadhaar App Launch) अब आप जिस तरह QR कोड स्कैन कर UPI पेमेंट करते हैं, ठीक उसी तरह QR कोड स्कैन कर आधार वैरिफिकेशन कर सकते हैं। मोदी सरकार ने आपके आपकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए नया आधार एप लॉन्च किया है। क्या है नया आधार एप? इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा? इससे क्या फायदा होगा? इन सभी सवालों के जवाब इस रिपोर्ट में बताते हैं...
अब कहीं भी ना दें आधार कार्ड की कॉपी
अभी तक होटल, ट्रेन या एयरपोर्ट पर चेक इन करते वक्त आपकी पहचान के लिए आपसे आधार कार्ड मांगा जाता है। इनमें कई जगहों पर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी या फोटो कॉपी देनी होती है। मगर अब आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी या हार्ड कॉपी देने-दिखाने की जरुरत नहीं है। मोदी सरकार की ओर से नया आधार एप लॉन्च किया गया है। जिसके जरिए आप सिर्फ फेस ID ऑथेंटिफिकेशन कर पाएंगए। आपको फिजिकल कार्ड देने की जरुरत नहीं होगी।New Aadhaar App Face ID authentication via mobile app ❌ No physical card ❌ No photocopies 🧵Features👇 pic.twitter.com/xc6cr6grL0
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 8, 2025