नीना गुप्ता ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशनल इवेंट में शॉर्ट ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने लिखा- 'उम्र की हदें पार'
'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशनल इवेंट से नीना गुप्ता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। इसके लिए वह ट्रोल हो गई हैं।
नीना गुप्ता बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 'बधाई हो' से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली थी। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में, वह एक ऐसे ही प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं। हालांकि, अपने आउटफिट की वजह से वह ट्रोल हो गईं। वीडियो में नीना को सारा और फातिमा संग पोज देते हुए देखा गया। हालांकि, नेटिजंस को उनका ड्रेसिंग सेंस रास नहीं आया। उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''आप सलवार पहनना भूल गईं।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कैसी ड्रेस पहनी है, उम्र की सारी हदें पार।''