New Delhi Railway Station Stampede: NDLS भगदड़ के बाद 9 ट्रेनें कैंसिल, एक ट्रेन की बदली टाइमिंग
NDLS भगदड़ के बाद रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द किया और एक ट्रेन की टाइमिंग बदली। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें हुई कैंसिल?
New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ मचने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। हादसे में 18 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें से 7 ट्रेनें प्रयागराज जाने वाली थीं। इसके अलावा, एक ट्रेन की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।
क्या हुआ था हादसे में?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर रात करीब 8:30 बजे अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 पुरुष, 9 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। कई घायलों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।रद्द की गई ट्रेनों की सूची
रेलवे ने परिचालन कारणों से निम्नलिखित 9 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है:- 54213/54214 (JNU-PFM-JNU)
- 14102/14101 (सीएनबी-पीएफएम/पीआरजी-सीएनबी)
- 54254/54253 (एलकेओ-पीएफएम-एलकेओ)
- 54375/54376 (पीएफएम-जेएनयू-पीएफएम)
- 04205 (एवाई-पीएफएम)
- 04118 (AYC-PRYJ)
- 14102 (CNB-PYGS)
- 64567 (बीएससी-टीकेजे)
- 04254 (एवाई-पीएफएम)