"पिक्चर अभी बाकी है!" ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा मैसेज, क्या भारत की और बड़ी कार्रवाई की तैयारी?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाक आतंकी ठिकानों पर वार किया, नरवणे के ट्वीट से संकेत—अगला हमला बड़ा हो सकता है। जानिए रणनीति-सियासत।
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, जिसके बाद से लगातार भारत पाक के बीच आंकड़ों के जरिए हमले की कैजुअल्टी को लेकर आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। हमला इतना भीषण है कि पाकिस्तान अभी तक खुद को संभाल नहीं पा रहा है। लेकिन इस बीच भारत के पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के एक ट्वीट ने अब और ज्यादा खलबली मचा दी है। X पर ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि "अभी पिक्चर बाकी है..." यह संक्षिप्त लेकिन रहस्यमय संदेश क्या भारत की और बड़ी सैन्य कार्रवाई का इशारा है?
नरवणे का ट्वीट दे रहा और बड़े ऑपरेशन का संकेत?
पूर्व आर्मी चीफ का यह ट्वीट ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद आया है, जिसमें भारतीय वायुसेना, नौसेना और थल सेना ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी कैंपों पर हमला कर 80 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। नरवणे के इस बयान को सेना के "वॉर्निंग शॉट" के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे लगता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" पॉलिसी पर चलने वाला है।Abhi picture baki hai…
— Manoj Naravane (@ManojNaravane) May 7, 2025