AIMWPLB की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा, 'वक्फ बोर्ड ने ईमानदारी से नहीं किया काम'
शाइस्ता अंबर ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह कदम आज की सरकार ने उठाया है, जो कि पहले की सरकारों और मज़हबी नेताओं को उठाना चाहिए था।
हाल ही भारतीय संसद द्वारा पारित किए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस छिड़ी हुई है। अब इस मुद्दे पर बोलते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम वुमेन पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMWPLB) की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने बिल को अपना सपोर्ट दिया है। उन्होंने इस विधेयक को लेकर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि क्यों यह कदम मुस्लिम समुदाय और खासकर मुस्लिम महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शाइस्ता अंबर ने कहा कि यह वही काम था जो पहले की सरकारें और धार्मिक नेता करने में नाकाम रहे थे, लेकिन अब मोदी सरकार ने उठाया है।
शाइस्ता अंबर ने कहा कि वक्फ बोर्ड का गलत इस्तेमाल हुआ
शाइस्ता अंबर ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह कदम आज की सरकार ने उठाया है, जो कि पहले की सरकारों और मज़हबी नेताओं को उठाना चाहिए था। वक्फ में दान देने वाले लोग चाहते हैं कि उनका योगदान गरीबों के भले के काम आए, लेकिन पिछले कई दशकों में वक्फ संपत्तियों का ठीक से इस्तेमाल नहीं हो पाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग नहीं हुआ, लेकिन वक्फ बोर्ड ने ईमानदारी से अपना कार्य नहीं किया।#WATCH | All India Muslim Women Personal Law Board extends support to the Waqf Amendment Bill, which was recently passed by both Houses of parliament. In Lucknow, Shaista Amber, President of All India Muslim Women's Personal Law Board, says, "Positive work should be done.… pic.twitter.com/6Fz4KWDH7D
— ANI (@ANI) April 5, 2025