BSF जवान के बदले अपने आतंकी पति को छुड़ाना चाहती थी मुशाल, अब सता रहा फाँसी का डर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुशाल मलिक की यासीन के बदले BSF जवान की रिहाई की डील नाकाम, अब भारत से फाँसी का डर सता रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में बैठी आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक के हौसले पस्त हो गए हैं। भारतीय सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ अभियानों से घबराई मुशाल ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने एक सनसनीखेज खुलासा किया कि वह पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान के बदले अपने पति की रिहाई चाहती थी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने BSF जवान को बिना शर्त छोड़ दिया, जिससे मुशाल की सारी योजनाएं धरी की धरी रह गईं। अब उसे डर सता रहा है कि भारत यासीन मलिक को फाँसी पर लटका सकता है।
पाक मीडिया में खुलासा करते हुए क्या बोली मुशाल?
पाकिस्तानी मीडिया DAWN न्यूज को दिए इंटरव्यू में मुशाल ने बताया कि उसे अपने पति से 6 साल से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। सभी संचार लाइनें बंद होने के कारण वह यासीन की हालत जानने से भी वंचित है। हालाँकि, उसने दावा किया कि यासीन के खिलाफ वायुसेना अधिकारियों की हत्या का कोई सबूत नहीं है। मुशाल की यह बयानबाजी उस समय सामने आई है जब यासीन मलिक को भारतीय अदालत ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।JKLF Terrorist Yasin Malik’s wife seriously thinks that India will release the coward illiterate Jihadi thug just because she does some drama on Pakistani TV promoted by Pak Army.🤣 Pakistan needs to release Indian BSF Jawan or face consequences soon.pic.twitter.com/6wbT4UlNAC
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 13, 2025