सैफ अली खान मारपीट मामले में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ वॉरंट जारी, जानें पूरा मामला
सैफ अली खान से जुड़े एक पुराने मामले में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला।
13 साल पहले का सैफ अली खान मारपीट मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में सभी गवाहों के बयान फिर से दर्ज किए जा रहे हैं। उनमे से एक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। इस मामले में मलाइका को भी अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। दरअसल, 13 साल पहले 22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान के साथ होटल में किसी बिजनेसमैन से लड़ाई हो गई थी। उस दौरान उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। ऐसे में एक बार फिर जब यह मामला उठा, तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) के एस झंवर गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। अमृता अरोड़ा पहले ही इस मामले में अपनी गवाही दे चुकी हैं, अब मलाइका को अपना बयान दर्ज करवाना था। इस मामले में सैफ सहति दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। जबकि सैफ का कहना था कि बिजनेसमैन ने उनके साथ डिनर के लिए आईं महिलाओं के खिलाफ अभद्र बातें कही थीं। ये मामला पिछले 13 सालों से चल रहा है, जो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ये भी पढ़ें: