'शक्तिमान' बनाने के लिए मुकेश खन्ना के पास नहीं थे पैसे, स्टाफ तक से लिया था उधार
एक बार एक्टर मुकेश खन्ना ने खुलासा किया था कि शक्तिमान बनाने के लिए उन्होंने स्टाफ तक से उधार ले लिया था। आइए आपको बताते हैं।
90 के दशक का मशहूर टीवी शो 'शक्तिमान' उस जमाने में बच्चों का फेवरेट हुआ करता था। यह शो 1997 से साल 2005 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया था, जिसमें मुकेश खन्ना सुपरहीरो 'शक्तिमान' के किरदार में थे। मुकेश खन्ना ही इस शो के प्रोड्यूसर थे। हालांकि, उस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, तो इसे बनाने के लिए उन्होंने लोगों से उधार लिया था। हालांकि, मुकेश के पास शो बनाने के लिए पैसा नहीं था। ऐसे में उन्होंने उधार के पैसों से यह शो बनाया। खबरों की मानें, तो शुरू में मुकेश ने अपने दोस्त जतिन से 8 लाख रुपए उधार लिए थे। जब उन्होंने शो में पार्टनरशिप मांगी, तो मुकेश ने पार्टनरशिप के लिए तो मना कर दिया था, लेकिन 8 लाख की बजाय 16 लाख वापस किए थे। फिर अंबू मुरारका मुकेश की मदद के लिए आगे आए और 75 लाख रुपए दिए। शो चल पड़ा और मुकेश ने महज 2 साल में ये सारे पैसे वापस कर दिए थे। एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया था कि यह शो बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने स्टाफ तक से पैसे उधार लिए थे। उन्होंने कहा था, ''मुझे याद है कि जब हमारे पास पैसे की कमी होती थी, तो स्टाफ 15000-20000 हजार इकट्ठा करता था और फिर हम शूट करते थे। बाद में मैं उन्हें पैसे वापस कर देता था।''