'MTV रोडीज़ डबल क्रॉस' के विनर का नाम हुआ लीक? जानें कब और कहां देख सकते हैं फिनाले
रियलिटी शो 'MTV रोडीज़ डबल क्रॉस' के फिनाले से पहले शो के विनर का नाम लीक हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
फेमस रियलिटी शो 'MTV रोडीज़ डबल क्रॉस' सुर्खियों में छाया हुआ है। अब, जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, लोग विनर का नाम जानने के लिए बेकरार हैं। इस बीच, इस सीजन के विनर का नाम लीक हो गया है। दरअसल, बीते दिनों रियलिटी शोज के बारे में अंदरूनी खबरें पोस्ट करने के लिए मशहूर इंस्टाग्राम पेज '@the.reality.news' ने कथित 'MTV रोडीज़ डबल क्रॉस फिनाले' का एक स्नैप शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट हरताज वीर सिंह गिल को दस लाख रुपए की विनिंग प्राइज के चेक के साथ दिखाया गया है। इस क्लिप के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि 'MTV रोडीज़ डबल क्रॉस' के विजेता हरताज वीर सिंह गिल हैं। हालांकि, सही विनर का नाम जानने के लिए तो फिनाले के टेलीकास्ट होने तक का इंतजार करना होगा।