MP Lok Sabha Election: राहुल गांधी की सेहत खराब, सतना दौरा किया निरस्त, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की सभा
MP Lok Sabha Election: दिल्ली। देश में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना में भी मतदान होना है। सभी राजनीतिक दल अपने अपने नेताओं की रैली कराकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने सतना आने वाले थे, लेकिन उनकी सेहत खराब होने के कारण दौरा टल गया। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी आज सतना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा करने के लिए आने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, खराब स्वास्थ्य के कारण राहुल गांधी ने अपना यह दौरा निरस्त किया है। अब उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया।