इन लोगों को बिल्कुल नहीं काटते हैं मच्छर, जानें उनसे बचने के उपाय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मच्छर कुछ लोगों को बहुत ज्यादा काटते हैं, वहीं कुछ लोगों को वे बिल्कुल नहीं काटते हैं। आइए आपको इसके कारण बताते हैं।

Update: 2025-05-14 13:23 GMT
गर्मियों में रात को मच्छर बहुत परेशान करते हैं। अगर आप गहरी नींद में सो रहे हैं और मच्छर आकर आपको काट ले, तो तुरंत आपकी आंख खुल जाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मच्छर नहीं काटते हैं और काटते हैं तो बहुत कम। इसके अलावा, उनकी बॉडी पर मच्छर के काटने के निशान भी नहीं होते हैं। दरअसल, मच्छर के पास एक सेंसर होता है, जिससे वे यह पता करते हैं कि किस व्यक्ति को उन्हें नहीं काटना चाहिए।

शरीर की गंध हो सकती है कारण

हर व्यक्ति के शरीर से अलग-अलग गंध निकलती है। ऐसे में कुछ लोगों की गंध मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है, तो कुछ की नहीं। ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है, जिससे मच्छर कुछ लोगों को नहीं काटते हैं।

ब्लड ग्रुप

एक्सपर्ट्स की मानें, तो मच्छर 'O' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को सबसे ज्यादा काटते हैं। जबकि 'A' और 'B' ग्रुप वालों को वे कम काटते हैं।

शरीर का तापमान और पसीना

जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है और बॉडी का तापमान गर्म रहता है, उन लोगों को भी मच्छर ज्यादा काटते हैं। वहीं, जिन लोगों के शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है, वे मच्छरों से सुरक्षित रहते हैं।

मच्छरों से बचाव के उपाय

मने ये तो जान लिया कि किन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। अब, हम आपको मच्छरों से बचाव के तरीके भी बताते हैं। इसके लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा, शरीर का तापमान नॉर्मल रहे, इसके लिए नहाकर सोना बेहतर होगा। इससे आपका शरीर पसीने से भी बचा रहेगा। इसके अलावा, आप मच्छर से बचाव के लिए कोई क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें:

Similar News