स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
यूपी के मुरादाबाद में प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यूपी के मुरादाबाद में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ( school principal shot dead) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया।
रोज की तरह पैदल घर जा रहे थे प्रिंसपल हसन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक शबाबुल हसन एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। हर रोज की तरह वह पैदल घर से स्कूल जा रहे थे। थोड़ी दूर चलने के बाद पीछे से दो बाइक सवार हमलावर उनके पास से गुजरते हैं और उनपर हमला करके निकल जाते हैं। बता दें कि यह घटना मुरादाबाद के थाना मंझोला के लाकडी फाजलपुर इलाके की है।यूपी के मुरादाबाद में दिन दहाड़े स्कूल प्रिंसपल की हत्या कर दी गई। लेकिन अब गोदी मीडिया को सांप सूंघ जाएगा। अब नहीं कहेगा कि जंगलराज हैं। 😡😡😡😡😡😡😡 pic.twitter.com/7sQ9Lb1c9B
— vikas yadav (@r_yadav78) November 5, 2024