Mohabbat Ka Sharbat Recipe: रमजान में बनाएं मोहब्बत का शरबत, जानिए इसकी आसान रेसिपी
इफ्तार के समय खजूर और पानी के साथ रोज़ा तोड़ा जाता है, उसके बाद परिवार और समुदाय के साथ भोजन किया जाता है। रात में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है।
Mohabbat Ka Sharbat Recipe: इस समय रमजान का महीना चल रहा है। रमज़ान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना होता है, जिसे दुनिया भर के मुसलमान रोजा, प्रार्थना और भक्ति के ज़रिए मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह वह महीना है जब पैगंबर मुहम्मद को कुरान का ज्ञान हुआ था। इस पुरे महीने सुबह से शाम तक मुसलमान खाने-पीने से दूर रहते हैं। मुस्लिम धर्म के लोग इस पुरे महीने रोजा (Mohabbat Ka Sharbat Recipe) रखते हैं। इफ्तार के समय खजूर और पानी के साथ रोज़ा तोड़ा जाता है, उसके बाद परिवार और समुदाय के साथ भोजन किया जाता है। रात में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है। यह महीना ईद-उल-फ़ित्र के साथ समाप्त होता है। रमज़ान धैर्य, सहानुभूति और अल्लाह के साथ गहरा संबंध बनाता है। इस महीने चुंकि मुस्लिमों को 24 घंटे में केवल दो बार भोजन करना होता है इसलिए पौष्टिक एनर्जी वाले फ़ूड और ड्रिंक्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इफ्तार और सहरी के लिए एक ऐसा ही ड्रिंक है मोहब्बत का शरबत। आइये जानते हैं क्या है मोहब्बत का शरबत (Mohabbat Ka Sharbat Recipe) और कैसे बनाते हैं इसको?
निर्देश: 1️⃣ एक जग में दूध, पानी, गुलाब का शरबत और चीनी मिलाएँ। 2️⃣ तरबूज के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 3️⃣ गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। 4️⃣ गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएँ और ठंडा परोसें! यह भी पढ़ें: रमज़ान के इफ्तार में जरूर खाएं ये 5 चीजें, सेहत और मन दोनों रहेगा स्वस्थ