MLA Sudhakar Singh Death: समाजवादी पार्टी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। यूपी की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। विधायक सुधाकर सिंह की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को सुबह मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।