Mission to salute Patriotism- बेंगलुरु के संगीतकार की देशभक्ति को सलाम, डेढ़ लाख किमी यात्रा कर शहीदों को किया नमन
Mission to salute Patriotism-छपारा । देशभक्ति का अनोखा जज्बा और जुनून देखना हो तो आप बेंगलुरु के संगीतकार उमेश जाधव में देख सकते हैं। उन्होंने पिछले 4 सालों से एक लाख पचास हजार किलोमीटर का अकेले ही सफर किया। उन्होंने 120 शहीदों के घर के आंगन की मिट्टी कलश में एकत्रित की। लक्ष्य था कि वे पुलवामा में शहीदों के घर की मिट्टी से एक स्मारक बनवा सकें। अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद वापस लौटते समय छपारा नगर के गणमान्य नागरिक से मुलाकात की। साथ उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान हुए खट्टे मीठे अनुभव साझा किए।