थाइलैंड की ओपल सुचाता बनीं Miss World 2025, भारत की नंदिनी गुप्ता टाॅप 8 में भी नहीं बना पाईं जगह
थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता, जबकि भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 तक पहुंचीं। क्या भारत का सपना अधूरा रह गया?
हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में रात के उजाले ने जब एक नई रानी को ताज पहनाया, तो पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे थाइलैंड की 21 साल की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। 108 देशों की खूबसूरत प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ओपल ने वह मुकाम हासिल किया, जिसके लिए हर लड़की सालों मेहनत करती है। लेकिन इस जीत के साथ ही भारत के लिए एक बड़ा सपना टूट गया। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता, जिन्होंने टॉप-20 तक शानदार प्रदर्शन किया, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं। क्या भारत की बेटी का सपना सिर्फ इसलिए अधूरा रह गया क्योंकि जजों ने उसकी प्रतिभा को नहीं पहचाना, या फिर ओपल सुचाता वाकई में सबसे आगे थीं? राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डिग्री हासिल कर चुकी ओपल ने स्टेज पर अपने आत्मविश्वास और खूबसूरती से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जब उनके नाम का ऐलान हुआ, तो वह भावुक हो गईं और हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया। क्या यह जीत सिर्फ उनकी खूबसूरती की वजह से मिली, या फिर उनकी प्रतिभा और समाज के प्रति उनकी सोच ने जजों को प्रभावित किया?
थाइलैंड को पहली बार खिताब दिलाने वाली ओपल कौन?
थाइलैंड के लिए यह ऐतिहासिक पल था, क्योंकि ओपल सुचाता चुआंगश्री ने पहली बार अपने देश को मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाया। 20 सितंबर 2003 को जन्मी ओपल ने सिर्फ 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहले ही 'मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024' का खिताब जीता था और 'मिस यूनिवर्स 2024' में थर्ड रनर-अप रही थीं।พี่ตี๋บอกว่า อะไรที่มันเป็นของอป. มันก็จะเป็นของอป. โคตรจริง นอกจากมงเลือกคนแล้ว คนก็ต้องเลือกมงแหละ คนที่ใช่ในเวที่ถูกต้อง หนูเหมาะกับมิสเวิลด์ที่สุด ความยุติธรรมที่เวอื่นให้ไม่ได้ หาได้จากป้าจูค่ะ โอปอล์เก่งมาก ตำนาน2025 มงฟ้าแรกของไทย👑🩵 #MissWorld2025 #MissWorldThailand2025 pic.twitter.com/SwZ7zMv9Bk
— 𝘹𝘰𝘢𝘭𝘮𝘱𝘵𝘮𝘴𝘰𝘹 ⁵ (@gpeiiz_snw) May 31, 2025