सोनम ने ही करवाई थी पति राजा रघुवंशी की हत्या? इंदौर कपल केस में मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
मेघालय की वादियों में एक खौफनाक हनीमून मर्डर! जानिए कैसे पत्नी सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और कौन-कौन था शामिल।
मेघालय के खूबसूरत पहाड़ों में छिपा एक क्रूर सच सामने आया है। इंदौर के युवक राजा रघुवंशी की रहस्यमय हत्या के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस का दावा है कि राजा की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम ने करवाई थी! हनीमून के नाम पर मेघालय ले जाकर पति को मौत के घाट उतारने का यह षड्यंत्र क्या वास्तव में पहले से ही प्लान किया गया था? क्या प्यार के नाम पर सिर्फ एक झूठा नाटक रचा गया था? पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई अभी भी कई सवाल खड़े कर रही है। मेघालय के डीजीपी आई नोनग्रांग ने पुष्टि की कि सोनम ने भाड़े के हत्यारों को पैसे देकर इस जुर्म को अंजाम दिया। सवाल यह है कि आखिर सोनम के मन में ऐसी क्या नफरत भरी थी कि उसने अपने ही पति को मरवाने का षड्यंत्र रचा? क्या इसमें कोई और भी शामिल है?
क्या हत्यारों ने पुलिस के सामने उगल दिए सारे राज?
मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों को भी धर दबोचा, जिन्होंने जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। उनका कहना है कि सोनम ने ही उन्हें राजा की हत्या के लिए हायर किया था।23 मई की हनीमून ट्रिप कैसे बन गई डेथ ट्रिप?
23 मई को राजा और सोनम मेघालय के माव्लाखियात इलाके में घूमने गए थे। स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया कि उस दिन कपल के साथ तीन अन्य पुरुष भी देखे गए थे। गाइड ने बताया कि"चार पुरुष आगे चल रहे थे और सोनम पीछे थी।" क्या यही वे लोग थे जिन्हें सोनम ने हायर किया था? 2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास मिला। उसकी अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे लूट का भी संदेह पैदा हुआ। पुलिस को बाद में खून से सना चाकू और सोनम का रेनकोट भी मिला, जिसने केस को और गहरा दिया।Within 7 days a major breakthrough has been achieved by the #meghalayapolice in the Raja murder case … 3 assailants who are from Madhya Pradesh have been arrested, female has surrendered and operation still on to catch 1 more assailant .. well done #meghalayapolice
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) June 9, 2025