Mouni Roy: मौनी रॉय ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा मैं कुछ नहीं देखती
मौनी टीवी और फिल्मो में काम कर चुकीं हैं। मौनी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी
Mouni Roy: मौनी रॉय इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे में से एक हैं। मौनी टीवी और फिल्मो में काम कर चुकीं हैं। मौनी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी, जिसके बाद उन्हें कई फिल्मो में भी देखा गया है।उन्हें टेलीविजन की सबसे खूबसूरत नागिन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। हालाँकि, पिछले कुछ सालों में हमने उनका बदलाव देखा है। लेकिन हाल ही में, उन्होंने सबको चौंका दिया क्योंकि वह थोड़ी अलग दिखीं। लोगों ने उनके लुक में कुछ बदलाव देखे हैं। सोशल मीडिया पर उन पर मजाकिया वीडियो भी बनाए गए। हाल ही में, एक बातचीत में, उनसे पूछा गया कि वह इन चीजों को कैसे संभालती हैं। उन्होंने कहा, "कुछ नहीं। देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो...मैं ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए स्क्रीन के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है, तो ऐसा ही हो।