मणिपुर में आखिर क्यों नहीं थम रही हिंसा? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर दागे सवाल
प्रियंका गांधी ने पूछा—क्यों नहीं थम रही मणिपुर की आग? क्या पीएम मोदी की चुप्पी, वहां के लोगों के साथ घोर अन्याय नहीं है?
मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। पांच जिलों में फिर से भड़की हिंसा ने पूरे राज्य को दहला दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीधे सवाल किया है कि केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में शांति क्यों नहीं बहाल हो पा रही? क्या प्रधानमंत्री को मणिपुर के लोगों की कोई चिंता नहीं है?
PM का एक भी दौरा न करने पर उठे सवाल
मणिपुर पिछले दो साल से हिंसा, हत्या और विस्थापन की भयावह त्रासदी झेल रहा है। सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, हजारों बेघर हो चुके हैं। प्रियंका गांधी ने इस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक न तो मणिपुर का दौरा किया, न ही शांति बहाली के लिए कोई ठोस पहल की। उन्होंने पूछा कि "क्या यह सरकार का कर्तव्य नहीं कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे? मणिपुर को उसके हाल पर क्यों छोड़ दिया गया है।मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की चपेट में है। करीब दो साल से राज्य के लोग हिंसा, हत्या, बलात्कार और पलायन झेल रहे हैं। सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं, हजारों लोग बेघर हैं। आखिर क्या कारण है कि केंद्र का शासन होने के बावजूद वहां शांति बहाली नहीं हो पा रही है?
प्रधानमंत्री जी ने मणिपुर… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 8, 2025
क्या BJP की राजनीति मणिपुर की शांति से ज्यादा महत्वपूर्ण है?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फरवरी 2022 में भाजपा ने मणिपुर में अकेले बहुमत पाने की कोशिश की थी, जिसके बाद से ही राज्य में हिंसा का नया दौर शुरू हो गया। रमेश ने बताया कि केंद्र सरकार ने जांच आयोग तो बना दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट को लगातार टाला जा रहा है। अब रिपोर्ट की नई तारीख 20 नवंबर 2025 तय की गई है। सवाल यह है कि क्या मणिपुर को इतने लंबे समय तक हिंसा झेलनी पड़ेगी?मणिपुर के लोगों का दुख, पीड़ा और लाचारी अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटों में इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थोउबाल, कछिंग और बिष्णुपुर-ये पांच जिले फिर से हिंसा की चपेट में आ चुके हैं।
फरवरी 2022 में बीजेपी ने मणिपुर विधानसभा चुनावों में अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल… pic.twitter.com/ecqChscqTa — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2025