मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद राज्यपाल को सौंपा पत्र
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद क्या होगा मणिपुर की राजनीति में बदलाव? जानिए इस्तीफे की वजह...
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार की शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह कदम उस वक्त आया जब उन्होंने आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद, सीएम एन बीरेन सिंह ने मणिपुर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलने के लिए राजभवन का रुख किया, और वहां उन्होंने औपचारिक रूप से अपने इस्तीफे का पत्र सौंपा। उनके साथ बीजेपी सांसद संबित पात्रा और मणिपुर राज्य के अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
बीरेन सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया?
सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा देते हुए मणिपुर की अखंडता और राज्य की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार से कुछ प्रमुख मांगें की हैं। उन्होंने राज्यपाल के पास इस्तीफा सौंपने के दौरान यह अपील की कि केंद्र सरकार राज्य की स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए। उन्होंने विशेष रूप से मणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अखंडता को बनाए रखने की बात की। इसके अलावा, बीरेन सिंह ने सीमा सुरक्षा को लेकर भी कुछ ठोस सुझाव दिए हैं। उन्होंने अपनी अपील में यह भी कहा कि सीमा पर घुसपैठ को रोकने और अवैध प्रवासियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर में नशे से जुड़ी आतंकवाद की समस्या के समाधान के लिए एक सख्त नई एमएफआर (MFR) प्रणाली लागू करने की मांग की, जिसमें बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य हो। बीरेन सिंह ने केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि राज्य की सीमा पर विकास कार्यों को तेज किया जाए।Manipur CM N Biren Singh hands over the letter of resignation from the post of Chief Minister to Governor Ajay Kumar Bhalla at the Raj Bhavan in Imphal. pic.twitter.com/zcfGNVdPPo
— ANI (@ANI) February 9, 2025