NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की महाकुंभ की खूबसूरत तस्वीरें, अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है नजारा
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और केमिकल इंजीनियर डोनाल्ड रॉय पेटिट को उनकी खगोल-फोटोग्राफी और नवाचार के लिए जाना जाता है। उन्होंने महाकुंभ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और मानवीय आयोजन है, अब सिर्फ जमीन से ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी कैद किया जा रहा है। हाल ही में, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ने रविवार रात महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें अंतरिक्ष से खींची। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेला और टेंट सिटी का नजारा बहुत ही शानदार दिख रहा है। ISS से ली गई तस्वीरों में गंगा नदी के किनारे पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रोशनी से जगमगा रहा है। ये तस्वीरें एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की हैं। तस्वीरों में महाकुंभ मेले की भव्य रोशनी और श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ ने गंगा के तट को एक अलग ही रूप दे दिया। अंतरिक्ष से ली गई ये तस्वीरें इस धार्मिक आयोजन की विशालता को साफ तौर पर दिखाती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से तस्वीरें शेयर करते हुए डॉन पेटिट ने बताया कि 2025 के महाकुंभ मेले का एक अद्भुत दृश्य देखा गया। गंगा नदी के किनारे दुनिया का सबसे बड़ा मानव जमावड़ा रोशनी से चमक रहा था। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और केमिकल इंजीनियर डोनाल्ड रॉय पेटिट, जिन्हें खगोल-फोटोग्राफी और इनोवेशन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है, ने अंतरिक्ष में पहली पेटेंटेड वस्तु "जीरो जी कप" का आविष्कार किया था। 69 साल की उम्र में पेटिट NASA के सबसे सीनियर एक्टिव एस्ट्रोनॉट हैं और पिछले 555 दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में हैं। ISRO ने संगम नगरी और महाकुंभ की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले और शिवालय पार्क को दिखाया गया है। ISRO ने 6 अप्रैल 2024 को प्रयागराज परेड ग्राउंड की टाइम सीरीज तस्वीरें ली थीं, और फिर 22 दिसंबर 2024 को भी तस्वीरें लीं, जिसमें महाकुंभ की तैयारियां और शिवालय पार्क का विकास दिख रहा है। ISRO ने 12 एकड़ में बने शिवालय पार्क की 3 अलग-अलग तारीखों पर तस्वीरें लीं। ये तस्वीरें राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NSRC) की वेबसाइट पर डाली गई हैं। इसके साथ ही त्रिवेणी संगम की टाइम सीरीज तस्वीरें भी साझा की गईं, जो सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के अंतराल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों में गंगा पर बने पीपा पुल भी दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन इन सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल महाकुंभ मेले में दुर्घटनाओं और भगदड़ को कम करने के लिए कर रहा है।
NASA एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने शेयर की तस्वीर
2025 Maha Kumbh Mela Ganges River pilgrimage from the ISS at night. The largest human gathering in the world is well lit. pic.twitter.com/l9YD6o0Llo
— Don Pettit (@astro_Pettit) January 26, 2025
ISRO ने भी साझा की तस्वीरें
PHOTO | ISRO (@isro) satellite captures Maha Kumbh 2025 site at #Sangam, Prayagraj. The images provide unique insights on details of the Tent City (layout of structures and roads) along with its network of pontoon bridges and supporting infrastructure, set up for the Maha Kumbh… pic.twitter.com/YqsY24cctR
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2025