Mahakumbh 2025 : हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या पर संगम में लगाई डुबकी, भगदड़ को लेकर जताया दुःख
मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने बुधवार सुबह मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
Mahakumbh 2025 : मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने बुधवार सुबह मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु प्रेमी संघ कुंभ शिविर में जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से भी मुलाकात की। पूजा-अर्चना करने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा अपना अनुभव शेयर किये उन्होंने कहा ''मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ। आज का दिन बहुत खास है। मुझे आज पवित्र स्नान करने का मौका मिला में बहुत भाग्यशाली हूं।''
भगदड़ पर जताया दुःख
महाकुंभ में हुई भगदड़ के हादसे पर बात करते हुए, हेमा मालिनी ने कहा, "बहुत भीड़ है। मैं अनुरोध करती हूं कि एक साथ बहुत सारे लोग न आएं। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और कहा, "यह बहुत दुखद है और हमें इसका दुख है, लेकिन हम सब कुछ बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। भाजपा नेता ने भगदड़ के कारण रोकी गई शाही यात्रा में शामिल न हो पाने पर भी निराशा जताई।#WATCH | Prayagraj | On taking a holy dip at Triveni Sangam on Mauni Amawasya, BJP MP Hema Malini says, "It is my good fortune that I got the opportunity to do 'snan' on this auspicious day." pic.twitter.com/ZozgvVsIYO
— ANI (@ANI) January 29, 2025