दिल्ली पुलिस के सामने लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला सच, काला हिरण नहीं बल्कि इस वजह से पड़ा है सलमान खान के पीछे!
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने यह धमकी मीडिया में अपनी पहचान बनाने और बिश्नोई समाज में नाम कमाने के लिए दी थी।
Lawrence Bishnoi Confession : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस स्थिति के बाद से सलमान की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार और प्रशासन में चिंता का माहौल है। खासकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस के सामने अपने बयान में यह स्पष्ट किया है कि उसने सलमान को धमकी क्यों दी।