कुशा कपिला ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की बताई वजह, वीडियो शेयर कर कहा- 'मुझे एहसास हुआ कि..'

हाल ही में, एक्ट्रेस कुशा कपिला ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की वजह का खुलासा किया। आइए आपको भी बताते हैं।

Update: 2025-05-31 08:35 GMT
कुशा कपिला एक फेमस एंटरटेनमेंट पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर मजेदार वीडियो बनाकर अपनी खास पहचान बनाई है। अब, वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही हैं। खैर, बीते कुछ महीनों में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है, जिसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली और ट्रोलिंग भी। अब, इस पर कुशा ने एक प्रतिक्रिया दी है।

कुशा कपिला ने ट्रांसफॉर्मेशन की बताई वजह

हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया और अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह बताई। उन्होंने कहा, ''मैं अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर कई सारी रील्स देख रही हूं। उन्हें देखकर मुझे ऐसा लगने लगा है कि ये मैं नहीं हूं। मैं अपनी बॉडी में ही नहीं थी, एक वक्त तो ऐसा आ गया, जब बाकी लोग उनसे ज्यादा उनकी बॉडी के बारे में बात करने लगे थे।''
उन्होंने आगे कहा, ''जब मैं 10वीं में थी, तो काफी मोटी थी। लोग मुझे चिढ़ान लगे थे। इसलिए वजन कम करने के लिए मैंने जिम ज्वॉइन किया था। तब भी मैंने 20-22 किलो वजन घटाया था। सभी ने मेरी तारीफ कि उन्हें मैं सुंदर लगने लगी थी। हालांकि, कुछ समय बाद मेरा वजन फिर बढ़ गया। फिर मैं उसी वजन के साथ ठीक थी।'' कुशा ने अपने वीडियो में आगे बताया कि फिर उन्होंने दोस्तों के कहने पर वजन करने के बारे में सोचा और भूखा रहकर तेजी के साथ वजन कम किया। हालांकि, इससे उनकी हेल्थ बिगड़ गई और उन्हें 12 दिनों तक तेज बुखार रहा। कई टेस्ट होने के बाद पता चला कि उनके पेट में ट्यूमर हो गया है। उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो गई थी और टीबी जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ गया था। फिर उन्होंने इलाज करवाया और 33 साल की उम्र में 11 साल बाद फिर से उन्होंने वेट लॉस करने के बारे में सोचा।
Full View
इसके बाद, अपने वीडियो के अंत में कुशा कपिला ने कहा कि तब उन्हें पहली बार लगा कि उन्हें अपना वजन कम कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मेरी लाइफ में अब पहली बार मुझे लगा कि मैं अपना वजन कम करना चाहती हूं। मैंने खुद से कहा- 'अब तुम अकेली हो। तुम्हारे जीवन में होने वाली हर चीज के लिए तुम ही जिम्मेदार हो। अपना ख्याल रखो, क्योंकि कोई और नहीं आ रहा है'।''

कुशा कपिला की पर्सनल लाइफ

कुशा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 2017 में 'डियाजियो' के पूर्व कर्मचारी ज़ोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की थी। हालांकि, शादी के 6 साल बाद उन्होंने 26 जून 2023 को ऑफिशियली तलाक ले लिया था। फिलहाल, कुशा सिंगल लाइफ जी रही हैं।
ये भी पढ़ेंं:
Tags:    

Similar News