'कृष 4' के बारे में राकेश रोशन ने की अनाउंसमेंट, ऋतिक रोशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हाल ही में, निर्देशक राकेश रोशन ने बताया है 'कृष 4' की तैयार शुरू हो चुकी है और फिल्म को उनके बेटे ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म 'कृष 4' की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सीरीज की पिछली सभी फिल्मों के डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म में साथ ऋतिक एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। बता दें कि ऋतिक इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जबकि पिछली फिल्मों 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' को ऋतिक के पिता राकेश ने डायरेक्ट किया था। राकेश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने क्लैप, फायर और हार्ट की इमोजी पोस्ट की है। वहीं सुभाष घई ने लिखा है, “मुझे यकीन है कि ऋतिक एक निर्देशक के रूप में भी बेहतरीन काम करेंगे। मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा।” इसके अलावा, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी एक्टर पर प्यार बरसाते हुए कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी ड्रॉप किए। ये भी पढ़ें: