'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर को 'वाहियात' बताने पर ट्रोल हुए केआरके, नेटिजन ने कहा- 'तुम्हारे करियर से तो बेहतर है'
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद क्रिटिक केआरके ने इस पर रिव्यू दिया है, जिसके लिए वह ट्रोल हो गए हैं।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं, जो 20 जून 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अब, इसके रिव्यूज भी सामने आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी इसका रिव्यू किया है। हालांकि, हमेशा की तरह उनका रिव्यू शायद किसी को पसंद न आए।
केआरके ने 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर को बताया वाहियात
बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, केआरके ने इसे वाहियात बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 'सितारे जमीन पर' का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म को अपना रिव्यू दिया। उन्होंने लिखा, ''क्या टॉप क्लास वाहियात, घटिया, सड़ा हुआ ट्रेलर है सितारे जमीन पर का। मैंने बहुत पहले कह दिया था कि टिंगू पागल हो चुका है।''What a top class Waahiyat, Ghatiya, Sada Huwa trailer of #SitaareZameenPar! I said long ago, Ki Tingu Pagal Ho Chuka Hai. https://t.co/c5AIg5zS0u pic.twitter.com/zYMnLYaMAB
— KRK (@kamaalrkhan) May 13, 2025