जानिए रात का खाना खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? ज्याद लेट डिनर करने से हो सकती हैं ये परेशानियां
आजकल गलत खानपान की आदतों के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हमारे भोजन में दो मुख्य बातें ध्यान देने योग्य हैं
Dinner Time: आजकल गलत खानपान की आदतों के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हमारे भोजन में दो मुख्य बातें ध्यान देने योग्य हैं - हम क्या खाते हैं और हम कब खाते हैं।स्वास्थ्य के जानकार बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हमें हमेशा ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व दे सकें। भोजन कितना पौष्टिक है, यह तो मायने रखता ही है, साथ ही हम किस समय खाते हैं, इसका भी हमारी सेहत पर असर पड़ता है। खाने-पीने के विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने और पाचन को ठीक रखने के लिए भोजन का एक निश्चित समय तय करना चाहिए और हर दिन उसी समय पर खाना खाना चाहिए। रात के खाने के मामले में तो और भी ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। तो चलिए जानते हैं कि रात का खाना खाने का सही समय क्या है? और देर रात को भोजन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं? देर रात को भोजन करने वालों में लेप्टिन हार्मोन का स्तर कम पाया गया, जो हमें पेट भरने का संकेत देता है। इसके अलावा, जो लोग रात 11 बजे के बाद खाना खाते हैं, उनमें कैलोरी जलाने की गति भी धीमी देखी गई, जिसकी वजह से वज़न बढ़ने का खतरा ज़्यादा हो जाता है। भोजन के समय में बदलाव हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं, को प्रभावित कर सकता है, और इसी कारण से इस तरह की समस्याएँ हो सकती हैं। ये भी पढ़ें: