खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग रिश्ते का दिया हिंट? बहन जान्हवी की तरह खास पेंडेंट पहनकर किया प्यार का इजहार
हाल ही में, एक्ट्रेस खुशी कपूर एक खास पेंडेंट पहने हुए नजर आईं, जिसे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना से जोड़कर देखा जा रहा है।
बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर ने जब से 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड में कदम रखा, तभी से ऐसी अफवाहें हैं कि वह अपने को-एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप रूमर्स पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री सब कुछ कह देती है। खैर, अब ऐसा लगता है कि खुशी ने वेदांग संग अपने रिश्ते का हिंट दिया है। बता दें कि ऐसा ही खुशी की बड़ी बहन जान्हवी ने भी किया था। दरअसल, जान्हवी ने भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए एक प्यारा सा नेकलेस पहना था, जिस पर शिखर पहाड़िया का नाम 'शिखू' पेंडेंट के रूप में लिखा हुआ था। बता दें कि जान्हवी शिखर को प्यार से शिखू बुलाती हैं।