खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बड़ा दावा, कहा-'ट्रूडो से मेरा सीधा कनेक्शन, मैंने ही दिए भारत के खिलाफ सबूत'
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में PM जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने संबंधों को कबूल किया है।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत-कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। कनाडा में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पन्नू ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने गहरे संबंधों को कबूल किया है। पन्नू का दावा है कि उसने ही खालिस्तानी आतंकी गुरपीत सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के सबूत कनाडा सरकार को दिए हैं। बता दें कि बीते काफी समय से कनाडा पर खालिस्तानियों को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं अब पन्नू ने भी खुलकर अपने और ट्रूडों सरकार के रिश्ते के बारे में बात की है। कनाडा के इन आरोपों को भारत सरकार ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। भारत सरकार ने कहा था कि वह लगातार कनाडा सरकार से निज्जर हत्या मामले में भारत की संलिप्तता के सबूत मांगता रहा है, लेकिन कनाडा सरकार ने कोई सबूत पेश नहीं किए हैं। वहीं इन सब घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने कनाडा के 6 राजनायिकों को निष्काषित करते हुए 19 अक्टूबर रात 12 बजे से पहले देश छोड़कर निकल जाने को कहा है। पन्नू का जन्म पंजाब में हुआ था। पंजाब यूनिवर्सिटी से उनसे कानून की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद वह अमेरिका चला गया।
पन्नू ने किया ये दावा
पन्नू ने कनाडाई न्यूज चैनल सीबीसी के साथ इंटरव्यू में दावा किया कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस पिछले कई साल से कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ संपर्क में था। उसने ही निज्जर की हत्या से जुड़े सबूत ट्रूडो सरकार को मुहैया कराए हैं और उसी के कहने पर कनाडा सरकार ने भारत के खिलाफ कदम उठाए।🚨 India’s designated Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun’s confession on @CBCNews reveals direct links with PM Justin Trudeau for the past three years, sharing information against India, which led to Trudeau acting without evidence.#India #Canada #Khalistanis #Delhi pic.twitter.com/EDLLqzsy5b
— Planet Reporter🌐 (@planetreporter1) October 16, 2024