केरल: कासरगोड के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 150 घायल, 8 गंभीर
केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार की रात उत्सव के दौरान आतिशबाजी में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान 150 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kerala Explosion News: केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार की रात उत्सव के दौरान आतिशबाजी में धमाका हो गया। इस दौरान 150 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार की रात 12.30 के करीब हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के कई अस्पतालों में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को संदेह है कि यह हादसा मंदिर के पास स्थित एक पटाखा भंडारण फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुआ। https://twitter.com/ani_digital/status/1851092400908693982 हादसे की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित कई वरिष्ठ जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।प्रशासन आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के लिए 1500 से अधिक लोग जुटे थे। उत्सव के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। तभी आतिशबाजी की चिंगारी पास में मौजूद पटाखों के गोदाम तक जा पहुंची, जिसमें आग लगने से ब्लास्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक इस गोदाम में 25 हजार रुपए के छोटे पटाखे रखे थे।