Kapil Sharma Death Threat :कपिल शर्मा सहित इन एक्टर्स को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला...
इस बीच में कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी इसी तरह की धमकियां मिली।
Kapil Sharma Death Threat : मनोरंजन जगत पर इन दिनों खतरे का साया मंडरा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले से पूरा बॉलीवुड परेशान था। इस बीच में कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी इसी तरह की धमकियां मिली। इस धमकी भरे संदेश में कपिल शर्मा, सहित उनके परिवार, सहकर्मियों, रिश्तेदारों और यहां तक कि पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई । ईमेल में लिखा है, "हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नज़र रख रहे हैं और हमारा मानना है कि यह ज़रूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएँ। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस संदेश को पूरी गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें। इस ईमेल में विष्णु नाम का साइन भी है। जिसके बाद से सलमान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी थी, यहाँ तक कि अपनी बालकनी में बुलेटप्रूफ खिड़कियाँ भी लगवा ली थीं। एक हफ़्ते पहले, सैफ पर एक हमलावर ने हमला किया था, जो गुरुवार की सुबह उनके बांद्रा स्थित उनके घर में घुस आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने उनके घाव से 2.5 इंच का चाकू निकाला। आरोपी से बचने के लिए अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को चाकू के छह घाव मिले, जिनमें से दो गंभीर बताए गए क्योंकि वे उनकी रीढ़ के पास लगे थे। फिलहाल वे अस्पताल से घर वापस आ चुकें हैं। ये भी पढ़ें :