जिगरा: पिछले 10 सालों में सबसे खराब ओपनिंग, कलेक्शन दिखाने के लिए आलिया खुद ही खरीद रही हैं टिकट!
आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में नाकाम रही। फिल्म की ओपनिंग आलिया की पिछली 10 फिल्मों से भी कम रही, और पहले दिन सिर्फ 4.55 करोड़ रुपए कमाए।
jigra alia bhatt story: आलिया भट्ट, जो बॉलीवुड की सबसे प्रमुख और सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म की ओपनिंग आलिया की पिछले 10 सालों में सबसे खराब रही है। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भाई-बहन के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है, जिसमें आलिया के छोटे भाई का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। फिल्म का प्रचार-प्रसार भी काफी चर्चा में रहा, लेकिन नतीजे उम्मीदों से विपरीत रहे। दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी उछाल मारी और 6.50 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन फिर भी यह आलिया की पिछली फिल्मों की तुलना में बेहद कम है। आलिया की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने अपनी ओपनिंग पर ज्यादा कमाई की थी, जबकि उनकी कुछ फ्लॉप फिल्मों जैसे 'शानदार' और 'कलंक' ने भी 'जिगरा' से बेहतर प्रदर्शन किया था।
कमाल आर खान ने लिखा है, "मेरे सूत्रों के मुताबिक, आलिया भट्ट ने 'जिगरा' के पहले दिन के दो करोड़ रुपये के टिकट खरीदे हैं। वो शनिवार के शो के लिए भी दो करोड़ रुपये के टिकट खरीद रही हैं। आज के दौर में फिल्म बिजनेस का ये हाल है—खुद फिल्म बनाओ और खुद ही देखो।"
फिल्म की ओपनिंग और कलेक्शन
'जिगरा' 11 अक्टूबर को रिलीज हुई, उसी दिन राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' भी आई। अगर कलेक्शन की बात की जाए, तो 'जिगरा' ने पहले दिन सिर्फ 4.55 करोड़ रुपए कमाए, जो आलिया की सभी फिल्मों में सबसे कम ओपनिंग के रूप में देखा जा रहा है। पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी केवल 7.45 करोड़ रुपए रहा।| फिल्म | ओपनिंग डे की कमाई |
|---|---|
| जिगरा | 4.55 करोड़ रुपए |
| रॉकी और रानी की प्रेम कहानी | 11.10 करोड़ रुपए |
| ब्रह्मास्त्र | 36 करोड़ रुपए |
| गंगूबाई काठियावाड़ी | 10.50 करोड़ रुपए |
| राजी | 7.53 करोड़ रुपए |
खुद ही खरीद रही हैं टिकट?
आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ अजीबोगरीब बातें भी चल रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के कलेक्शन फेक हैं और आलिया खुद ही अपनी फिल्म की टिकटें खरीद रही हैं। खाली पड़े सिनेमाघरों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिससे ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है? इस मामले में बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बड़ा दावा किया है।According to my sources, @aliaa08 Alia Bhatt bought ₹2CR Tickets of Film #Jigra on day1. And she is buying ₹2CR Tickets today also. This is the film business today. You make the film and then watch it yourself.
— KRK (@kamaalrkhan) October 12, 2024