क्या अब रिलीज नहीं होगी अनुष्का शर्मा की 'चकड़ा एक्सप्रेस'? झूलन गोस्वामी ने दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' रिलीज होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस पर झूलन गोस्वामी का रिएक्शन आया है।
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था, लेकिन उसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, उसके बाद से वह पूर्व फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' में बिजी थीं। लंबे समय से दर्शकों को उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था, लेकिन अब लग रहा है कि यह इंतजार कभी पूरा नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में हैं। 2022 में फिल्म रिलीज होने वाली थी। फिल्म का टीजर भी सामने आया था, जो किसी को खास पसंद नहीं आया था। खैर, फिलहाल अनुष्का अपने पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।