Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर से एक बड़ा ही दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर एक यात्री बस अचानक धूं-धूं कर जल उठी। बताया जा रहा है कि यह बस जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रही थी, तभी बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पीछे बैठे यात्रियों को निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बस में सवार थे लगभग 50 लोग
सोशल मीडिया पर बस में लगी आग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कितनी तेज आग की लपटें दिखाई दे रही है। यह घटना उस वक्त हुई जब बस जैसलमेर से जोधपुर के लिए निकली। कुछ दुरी पर जाने के बाद बस रास्ते में धूं-धूं कर जल उठी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पीछे बैठी सवारियों को निकलने में काफी परेशानी हुई और करीब 10-12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे में अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र… pic.twitter.com/PQ8MOc9bwO — Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) October 14, 2025