दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर होने से ऑन-स्क्रीन सास जयति भाटिया को लगा सदमा, की जल्द ठीक होने की प्रार्थना
हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर होने की खबर पर उनकी को-एक्ट्रेस जयति भाटिया ने प्रतिक्रिया दी है।
जब टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने लिवर ट्यूमर की खबर बताई, तब हर कोई हैरान रह गया। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर को यह यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है कि एक्ट्रेस को लिवर ट्यूमर है। अब, 'ससुराल सिमर का' में उनकी सास बनीं जयति भाटिया ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा, "जब मैं उठी, तो मैंने शोएब की इंस्टाग्राम स्टोरी देखी और लिंक पर क्लिक किया। मैंने उसका व्लॉग देखा, जिसमें वह काफी परेशान दिख रहा था और उसकी बातें सुनने के बाद, मैं चौंक गई। मैं घबरा गई...जब उसने बताया कि मेरी सिमर (दीपिका) की तबीयत ठीक नहीं है और स्कैन (टेस्ट) में उसके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर दिखा। टेनिस बॉल एक बहुत बड़ा ट्यूमर है, यह बहुत बड़ा है।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 'ससुराल सिमर का' में साथ काम किया था और वहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। खैर, अब दोनों निकाह करके अपने बेटे रुहान के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: