भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के सवाल पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'सवाल ही नहीं उठता'
हाल ही में, दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको बताते हैं।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पूरी दुनिया रोष प्रकट कर रही है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम न करने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। इसके चलते, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल' को भी भारत में रिलीज होने से रोक दिया गया है। अब, इसी मुद्दे पर गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है।
जावेद अख्तर ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर की बात
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को काम करने देना चाहिए या नहीं, इस सवाल पर 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, ''इस बारे में बेहतर वक्त में सोचा जा सकता है और उम्मीद है कि कुछ सालों के बाद थोड़ी समझ पैदा होगी। अगर पाकिस्तान के प्रतिष्ठान का भारत के लिए बेहतर रवैया होगा, तब इस पर सोचा जा सकता है। लेकिन फिलहाल, ये सवाल ही पैदा नहीं होता, ये मुमकिन नहीं है।''VIDEO | When asked about whether Pakistani artists should be allowed in India, lyricist Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) says, "The first question should be whether we should allow the Pakistani artists here. There are two answers, both of them are equally logical. It has been a… pic.twitter.com/ox9b3CfbLy
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2025