जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी
कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है।
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सोपोर के पानीपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की। जब सुरक्षाबल आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, मौके से आपत्तिजनक सामान, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।