जम्मू-कश्मीर: बडगाम में गैर कश्मीरियों पर आतंकी हमला, आतंकवादियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को दो प्रवासी मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी। आतंकी हमले में घायल दोनों मजदूरों को श्रीनगर के बेमिना स्थित जेवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Budgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मगम इलाके में शुक्रवार को दो प्रवासी मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी। आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को बेमिना के जेवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इसके बाद 18 अक्टूबर को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों को शोपियां जिले में उस मजदूर का गोली से छलनी शव मिला था। ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: अखनूर में सेना की गाड़ी पर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी Jammu Kashmir: दिवाली से पहले अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, आतंवादियों ने की कई राउंड फायरिंग जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल, पोर्टर की मौत लश्कर-ए-तैयबा की शाखा 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली जम्मू-कश्मीर के गांदरबल हमले की जिम्मेदारी