Hyderabad: मलयालम एक्टर विनायकन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Hyderabad: हाल ही में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर विनायकन को हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। विनायकन, जो कि रजनीकांत की हालिया हिट फिल्म ‘जेलर’ में एक महत्वपूर्ण खलनायक की भूमिका में थे, को नशे की हालत में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया।
पैसेंजर के साथ बदसलूकी
सूत्रों के अनुसार, विनायकन कोच्चि से हैदराबाद होते हुए गोवा जा रहे थे जब उन्होंने एयरपोर्ट पर नशे में धुत्त होकर को-पैसेंजर के साथ बदसलूकी की। इस व्यवहार के चलते अन्य यात्रियों ने उनकी शिकायत की, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया।Reel life Villain #Vinayakan was detained by Police at RGIA #Airport in #Hyderabad for misbehaving with gate staff in a drunken state.
The 'Jailer' fame Malayalam actor Vinayakan was detained by the #RGIA Police on Saturday for allegedly misbehaving with the airport officials… pic.twitter.com/ODl1TAhiTb — Surya Reddy (@jsuryareddy) September 7, 2024