Jewel Thief: 'जादू' गाने में जयदीप अहलावत के डांस मूव्स देख क्रेजी हुए फैंस, एक्टर बोले- 'हरियाणा से हूं, बहुत नाचा हूं'
'ज्वेल थीफ' फिल्म के हालिया रिलीज गाने 'जादू' में हर कोई जयदीप अहलावत का डांस देखकर सरप्राइज हो गया है, जिस पर एक्टर ने रिएक्ट किया है।
जयदीप अहलावत एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जिन्होंने ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचाया हुआ है। अगली बार वह 'ज्वेल थीफ-द हीस्ट बिगिन्स' में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, फिल्म का गाना 'जादू' भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फैंस जयदीप के डांस मूव्स देखकर सरप्राइज हो गए। दरअसल, इस गाने में जहां सैफ अली खान, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता ने डांस फ्लोर पर अपना जलवा बिखेरा, वहीं जयदीप के डांस ने सभी को 'तौबा तौबा' करने पर मजबूर कर दिया। नेटिजंस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जयदीप इतना अच्छा डांस भी कर सकते हैं, लेकिन जयदीप ने इसका श्रेय अपने हरियाणा बैकग्राउंड को दिया। उन्होंने कहा, "वास्तव में बहुत ज्यादा कुछ किया नहीं। जो लोग मुझे बचपन से जानते हैं मेरा बैकग्राउंड हरियाणा है। बहुत नाचा हूं। डांस करना ठीक है। सब बैठ के देख रहे थे ये क्या कर रहा है।" Full View ये भी पढ़ें: