जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ गया गरुड़, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप; जानिए क्या है रहस्य?
पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में गरुड़ द्वारा ध्वज उड़ाने की घटना ने भक्तों को चौंकाया, वायरल वीडियो को लोग चमत्कार और संकेत मान रहे हैं।
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में 12 अप्रैल को एक अद्भुत घटना ने श्रद्धालुओं को एक बार फ़िर चौंका दिया है। दरअसल मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज (पतितपावन बाना) को एक गरुड़ अपने पंजों में जकड़ उड़ा ले गया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ इसे भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की दिव्य लीला मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी अनहोनी का संकेत समझ रहे हैं। मंदिर प्रशासन की चुप्पी और 2020 में ध्वज पर बिजली गिरने की घटना ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस घटना का रहस्य?
वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
12 अप्रैल को जब मंदिर के पुजारी रोज की तरह ध्वज बदलने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक विशाल गरुड़ ने शिखर पर लगे ध्वज को अपने पंजों में जकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गरुड़ ध्वज को लेकर मंदिर के नीले सुदर्शन चक्र के चारों ओर चक्कर लगाता हुआ उड़ रहा है। यह नजारा देखकर भक्तों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ लोग इसे भगवान जगन्नाथ का चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़ी घटना का संकेत मान रहे हैं।What is going to happen? Eagle takes away flag from Jagannath Temple pic.twitter.com/0AzUZb1uDE
— Woke Eminent (@WokePandemic) April 13, 2025