'जाट' ने बनाया 'गदर 2' जैसा माहौल, ट्रक और ट्रैक्टर पर बैठकर फिल्म देखने पहुंचे सनी देओल के फैंस
हाल ही में, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज आए हैं, जिनमें सनी देओल के फैंस 'जाट' फिल्म देखने ट्रक और ट्रैक्टर पर जाते दिख रहे हैं।
सनी देओल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं, जिन्हें एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने एक बार फिर सनी देओल के करियर को पीक पर पहुंचा दिया था। अब, उनकी फिल्म 'जाट' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें फैंस ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर 'जाट' फिल्म देखने जा रहे हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। वैसे, ऐसा पहली बार नहीं है, जब सनी देओल के फैंस के बीच ऐसा क्रेज देखने को मिला हो। इससे पहले, जब 2023 में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी, तब भी फैंस में ऐसा ही जुनून देखने को मिला था। सनी के फैंस ट्रक और ट्रैक्टर से थिएटर की ओर जाते हुए नजर आए थे।