सनी देओल की 'जाट' का फैंस पर चला जादू, पर कमाई में रह गई 'सिकंदर' से पीछे, जानें पहले दिन का कलेक्शन
एक्टर सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जाट' को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए आपको पहले दिन का कलेक्शन बताते हैंं।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। हर तरफ सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही है और फैंस सनी के दमदार एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं। अब, फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। हालांकि, ये उम्मीद से काफी कम है। रणदीप ने बताया, "बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है कि कितने लोग फिल्म देखने गए थे। जब कलेक्शन अधिक होता है, तो इसका मतलब है कि बहुत सारे लोग आए थे और यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा इनाम है। दर्शकों से मिलने वाला प्यार और सम्मान, खासकर जो टिकट खरीदते हैं और फिल्म देखने आते हैं, वही सबसे ज़्यादा मायने रखता है।" विनीत ने भी इससे सहमति जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों की राय क्रिटिक्स रिव्यू से ज्यादा अहम होते हैं। ये भी पढ़ें: