शुभमन गिल नहीं सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं सारा तेंदुलकर? नव्या नंदा संग जुड़ा था एक्टर का नाम
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं।
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों बनी रहती हैं। पहले अफवाहें थीं कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि, अब खबरें हैं कि सारा बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि दोनों के बीच कुछ समय पहले ही दोस्ती हुई है और वे दोनों एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं। सोर्स के मुताबिक, 'सिद्धांत और सारा की दोस्ती के अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन उनके बीच की केमिस्ट्री अच्छी है। वे एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल दिख रहे थे। हालांकि, यह जाहिर है कि दोनों अभी अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर ही रखना चाहते हैं। ईमानदारी से मैं इस खूबसूरत मिलन को भी खराब नहीं करना चाहता।''