क्या BJP जॉइन करने वाली हैं प्रीति जिंटा? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया सटीक जवाब
हाल ही में, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से एक फैन ने पूछा कि क्या वह भविष्य में बीजेपी जॉइन करने वाली हैं। आइए आपको एक्ट्रेस का जवाब बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर PZchat सेशन होस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान, एक फैन ने उनसे भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने इस पर सीधा-सटीक जवाब दिया। इसके साथ ही प्रीति ने अपने देशप्रेम को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह देश से बाहर रहीं, तो उन्हें अपने भारत की असली अहमियत के बारे में एहसास हुा। उन्होंने कहा, ''भारत से बाहर रहने पर मुझे अपने देश की असल अहमियत का एहसास हुआ है और हर किसी की तरह मैं भी अब, भारत और सभी भारतीय चीजों की बहुत ज्यादा सराहना करती हूं।'' इतना ही नहीं, प्रीति ने आगे लिखा, ''समय तेजी से बीत जाता है। जब मैं 18 साल पहले पहली बार विराट से मिली थी, तो वह एक टीनेजर थे और जोश से भरे हुए थे। आज भी उनमें वही जोश है और वह एक आइकन व लविंग फादर हैं।'' बता दें कि प्रीति जिंटा आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की ऑनर हैं, जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हैं। ये भी पढ़ें: