क्या दिशा पटानी की बहन खुशबु लेने जा रही हैं खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग ? फाइनल हुए ये कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 सबसे बेहद पॉपुलर रियलिटी शो है। स्टंट और एक्शन पर आधारित इस रियलिटी शो को लोग बहुत पसंद करते हैं।

Update: 2025-04-05 04:40 GMT

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 सबसे बेहद पॉपुलर रियलिटी शो है। स्टंट और एक्शन पर आधारित इस रियलिटी शो को लोग बहुत पसंद करते हैं। फैंस हर साल इसके आने की बेसब्री से इन्तजार करते हैं। हर साल शो में भाग लेने वाले स्टार्स के बारे में जानने के लिए लोग उतावले रहते हैं। आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी 14 में करण वीर मेहरा ने जीत हासिल की, जबकि कृष्णा श्रॉफ फर्स्ट रनर-अप रहीं। मेकर्स ने कथित तौर पर शो के लिए स्टार्स से भी बातचीत करना शुरू कर दिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खुशबु पटानी ले सकती हैं शो में हिस्सा (Khatron Ke Khiladi 15)

हम सभी ने बॉलीवुड में दिशा को पसंद किया है लेकिन उनकी बहन ने बिल्कुल अलग रास्ता अपनाया है। खुशबू का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। हालांकि, उन्होंने भारतीय सेना में सेवा करने का विकल्प चुना।
उन्होंने सरकारी परीक्षा पास की और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में प्रतिष्ठित पद हासिल किया। शो में खुशबू की एंट्री देखना दिलचस्प होगा। वह निश्चित रूप से खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए एकदम सही प्रतियोगी होंगी। इसके अलावा दिशा की तरह खुशबू भी फिटनेस फ्रीक हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर भी कई फिटनेस वीडियो शेयर किए हैं।

ये स्टार्स भी आ सकतें हैं नजर

आपको बता दें, अविनाश मिश्रा और ईशा मालवीय के कंटेस्टेंट के तौर पर कन्फर्म होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सभी कंटेस्टेंट मई 2025 में एक शूट के लिए रवाना होंगे। इससे पहले एल्विश यादव, चुम दरंग, भाविका शर्मा, धनश्री वर्मा, ग्रेसी गोस्वामी, विशाल कोटियन, गौतम गुलाटी, मल्लिका शेरावत, रागिनी खन्ना और अन्य कई प्रतियोगियों को शो के लिए संपर्क किया गया है। शो की शूटिंग आमतौर पर केपटाउन में होती है, लेकिन इस साल के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि शो के कन्फर्म कंटेस्ट के बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:
 

Similar News