Badshah Dating Life: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहें हैं बादशाह ? शिल्पा शेट्टी ने दिया हिंट
शिल्पा शेट्टी कमेंट्स ने सभी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने रैपर बादशाह को 'टन टना टन टन टन टारा' गाने के साथ चिढ़ाया
Badshah Dating Life: शिल्पा शेट्टी के इंडियन आइडल पर की गए कमेंट्स ने सभी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में रैपर बादशाह को 'टन टना टन टन टन टारा' गाने के साथ चिढ़ाया। इस बात को लेकर नेटिज़ेंस ने कयास लगाएं कि शिल्पा के बादशाह को इस गाने से चिढ़ाने के पीछे उनकी डेटिंग लाइफ से जुड़ा मामला हो सकता है, फैन्स कयास लगा रहें है कि बादशाह बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से तारा सुतारिया अदार जैन की शादी की वजह से चर्चा में हैं। अदार और तारा ने लंबे समय तक डेट किया लेकिन हाल ही में उन्होंने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। अदार का यह बयान वायरल हो गया कि उनका पिछला रिश्ता 'टाइमपास' था। हालांकि बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ भी जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार दुबई में साथ भी देखा गया था जिसके कारण डेटिंग की चर्चाएं ज़ोरो पर थी। ये भी पढ़ें :