क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? मालदीव वेकेशन की फोटोज में नेटिजंस ने नोटिस किया बेबी बंप
हाल ही में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने मालदीव वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस इस समय मालदीव में अपने पति विक्की जैन और परिवार के साथ वेकेशन मना रही हैं। हालांकि, उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस ने कयास लगाए कि शायद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अंकिता और विक्की की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''आप प्रेग्नेंट लग रही हैं।'' वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा, 'क्या आप प्रेग्नेंट हैं?' वहीं, एक अन्य यूजर ने अंकिता के बेबी बंप की ओर इशारा किया और लिखा, 'बेबी बंप।' हालांकि, अंकिता ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।