क्या बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अजय-काजोल की बेटी न्यासा? मनीष मल्होत्रा ने दिया हिंट
हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे उनके बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं।
बॉलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी पार्टी और ग्लैम लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिनकी वजह से अक्सर उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने के सवाल उठते रहते हैं। अब, हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक ऐसी पोस्ट की, जिसके बाद एक बार फिर न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री करने के कयास लगाए जाने लगे हैं। इसके बाद, सोशल मीडिया पर न्यासा के बॉलीवुड में आने के कयास लगाए जाने लगे। यूजर्स का मानना है कि न्यासा जल्द ही फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक न तो न्यासा और न ही उनके पैरेंट्स अजय व काजोल ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया दी है।