IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पाटनी-श्रेया घोषाल और करण औजला करेंगे परफॉर्म, जानें उनकी फीस के बारे में
IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पाटनी की स्पेशल परफॉर्मेंस रखी गई है। आइए आपको उनकी फीस के बारे में बताते हैं।
IPL 2025 Opening Ceremony: इंडिया में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून और इमोशन है। देश में क्रिकेट के फैंस की कमी नहीं है। इस बीच, 'इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025' का आगाज 22 मार्च यानी आज से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कई दिग्गज स्टार परफॉर्म करने जा रहे हैं। इनमें दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए इन स्टार्स को कितनी फीस मिल रही है। बता दें कि सीजन का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' के साथ होने जा रहा है।